Categories: featured

सोशल मीडिया की हर एक पोस्ट पर बलिया पुलिस की पैनी नजर

बलिया। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बलिया का पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट पर है। जिले में हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है और प्रशासन विभागीय व्यवस्थाओं को सुधारने में लगा हुआ है। इसके साथ ही साइबर सेल की स्पेशल टीम सोशल मीडिया पर खास नजर रखेगी। ताकि किसी भी तरह से माहौल न बिगडे। चुनाव का रंग सोशल मीडिया पर भी खूब चढ़ता है। चुनावी मौसम आते ही फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वर्चुअल जंग शुरु हो जाती है। ऐसे में साइबर सेल की विशेष टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।अफसरों का कहना है कि चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स

की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बेहद जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर थोड़ी सी चूक माहौल बिगाड़ सकती है। ऐसे में सावधान रहना बहुत जरुरी है। चुनाव के समय सोशल मीडिया की हर पोस्ट पर निगाह रखना एक बड़ी चुनौती है। लिहाजा इस काम के लिए टीम बढ़ाई जाएगी। जो अफसर डिजिटल मीडिया के उपयोग में विशेष रूप से डिजिटल मीडिया के उपयोग में दक्ष पुलिसकर्मियों को इसमें तैनात किया जाएगा।वहीं एएसपी विजय त्रिपाठी का कहना है कि इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया बेहद अहम है, ऐसे में पुलिस की नजर इस पर भी है। सोशल मीडिया और साइबर सेल की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

चुनाव के दौरान आपत्तिजनक ट्वीट और पोस्ट या मैसेज के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। अफसरों का कहना है टीम को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल मौजूदा टीम को निर्देशित किया गया है कि वह जनपद से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट या ट्वीट पर विशेष नजर रखें और इस संबंध में तुरंत ही अफसरों को सूचित करें। बता दें कि जिले के एसपी ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए साइबर, सर्विलांस व सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया है। जिले में सोशल

मीडिया पर लोगों की क्या सक्रियता है, किस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं अब यह पुलिस की नजर में रहेगा। सक्रिय किए गए साइबर, सर्विलांस व सोशल मीडिया सेल ने सोशल मीडिया ग्रुपों की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसे जेल भेजा जाएगा। ग्रुपों पर टिप्पणी करने वालों पर तो कार्रवाई की ही जाएगी, ग्रुप एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। बलिया एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago