बलिया में चर्चित जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह ह’त्याकां’ड के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अख़्तियार किया है और प्रदेश सरकार को 4 सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए तलब किया है। हत्याकांड के 6 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर मृतक के भाई नितेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
बता दें कि लगभग 6 माह पहले बैरिया थाना अंतर्गत बैरिया गांव निवासी मृतक जलेश्वर सिंह की ह’त्या चिरैया मोड़ के पास उनके कार में ही गोली मारकर कर दी गई थी जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही की।
वादी के अधिवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि ह;त्याकां’ड में 1 लाख का इनामी बदमाश हरीष पासवान एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था। वहीं 25 हजार का इनामी आरोपी हरी सिंह जेल में बंद है। लेकिन अभी तक सख्त कार्यवाही नहीं की गई है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सरकार को फटकार लगाई गई है और मामले में जवाब तलब करने का आदेश दिया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…