बलिया जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त व कलेक्टर

बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, यह जानने आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स, स्टाफ के बीच अफरा तफरी मच गई, सभी व्यवस्थाएं संभालते हुए दिखाई दिए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों व संबंधित कर्मचारियों से बातचीत की। बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया।

इस वार्ड में लगे उपकरणों की भी जानकारी सीएमओ नीरज कुमार पांडे और संबंधित अधिकारियों से ली। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें। इस दौरान मंडलायुक्त ने जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया है तब से

वैक्सीनेशन में काफी तेजी से प्रगति हुई है। लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का सहयोग किया और अपना टीकाकरण करा रहे हैं। इसके साथ ही वैक्सीनेश पर जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में 21 जनवरी तक पहले वैक्सीनेशन का 95 प्रतिशत और दूसरे वैक्सीनेशन का 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago