बलिया- आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए डाक विभाग का अभियान कल से शुरू

बलिया। आधार कार्ड नया बनवाना हो या फिर आधार कार्ड को अपडेट कराना हो, इसके लिए डाक विभाग एक अच्छा मौका दे रहा है। डाक विभाग बलिया समेत 6 जिलों में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। 13 जनवरी को नया आधार बनाने और संशोधन के लिए बलिया समेत 6 जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। डाकघरों में पहुंचकर आप काम करा सकते हैं। डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के तहत वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और बलिया जिले में अभियान चलाएगा।ताकि लोग आसानी से नया आधार कार्ड बनवा सकें या फिर संशोधन करा सकें।

यहां और इतने में होगा काम- 13 जनवरी यानि की गुरुवार को डाक विभाग 6 जिलों के 129 डाकघरों में विशेष अभियान चलाएगा। जहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। नया आधार कार्ड नि:शुल्क बनाया जाएगा लेकिन डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल और ईमेल) के लिए 50 रुपये देना होगा जबकि बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

वहीं इस मामले पर पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाकघरों में नया आधार नि:शुल्क बनाया जाता है। डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल) के लिए 50 रुपया और बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो) के लिए 100 रुपया शुल्क जमा करना होगा। यह अभियान जनपद के 16 डाकघरों में चलाया जायेगा।

बलिया प्रधान डाकघर, रसड़ा प्रधान डाकघर, बलिया सिटी, बांसडीह रोड, भरसर, बेल्थरारोड, हल्दी, दलन छपरा, किड़ीहीरापुर, कोरंटाडीह, मनियर, रानीगंज बाजार, रतसर, सहतवार, शहीद पार्क, बैरिया डाकघर में आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago