बलिया- मां-बेटी की हत्या के मामले में मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

बलिया डेस्क : बीते दिनों दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में  मां बेटी की हत्या के मामले में शव बरामद होने के तीन दिन बाद  बलिया पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने अब इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बलिया एसपी  विपिन टाडा के सख्त तेवर को देखते हुए पुलिस दिन रात एक कर इस मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है। हालांकि मां बेटी का शव बरामद होने के तीन दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

वहीँ खबर के मुताबिक पुलिस मृतका पुत्री का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस हत्या को कई बिंदुओं के मद्देनज़र तफ्तीश में लगी हुई है। इसमें गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदारों और अन्य मिलने-जुलने वालों पर पैनी निगाह है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार का कहना है कि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि हत्या किसने और क्यों की। प्रयास है कि इस मामले का खुलासा कर लिया जाए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago