बलिया डेस्क : कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र के नगवा, रेपुरा आदि स्थानों के बाद न्याय पंचायत बसरिकापुर अंतर्गत अगरौली दोपही में बैठक हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी एवं काला कानून है।
इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा। इस काले बिल का विरोध करने पर किसानों एवं विपक्षी पार्टी के लोगों के आवाज को दबाया जा रहा है। जब तक अन्नदाताओं के सुख सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाएगा। कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी में नौजवानों को जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जो जारी रहेगा।
इस अवसर पर धर्मदेव तिवारी, सत्यदेव तिवारीन केदार तिवारी, बैकुंठ तिवारी, हरिशंकर पाठक, भैया लल्लू सिंह, परमेश्वर यादव, सूर्यदेव यादव, परमेश्वर यादव, लक्ष्मण पासवान, कमलेश जी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद बिंद ने किया।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…