बलिया डेस्क : जिले की बैरिया तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में लेखपाल रामनरायण सिंह जमीन की पैमाइस रिपोर्ट के लिए रिश्वत लेने की बातें इत्मीनान से करता दिखाई सुनाई पड़ रहा है.
पीड़ित ने खुद लेखपाल से उसके कार्यालय में बातचीत करते समय उसका वीडियो बना लिया और इस वीडियो की सीडी के साथ डीएम से शिकायत किया. इसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है. वहीँ इस मामले पर एसडीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है.
उनका कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जायेगी. एसडीएम प्रशांत कुमार नायक का कहना है कि वॉयरल वीडियो में रामपुर टोला के लेखपाल रामनरायण सिंह द्वारा कुछ पैसा लिये जाने की बात स्वीकार की है.
उनका कहना है कि डीएम ने पत्र भेजकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. लेखपाल रामनरायण से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…