पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में बलिया पुलिस, 7 लोगों पर गैँगेस्टर और 62 पर लगाया मिनी गुंडाएक्ट

बलिया डेस्क : प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए प्रशासन तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है. मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम किया गया है और जल्द ही चुनाव की तारिख का ऐलान हो सकता है.

वहीँ चुनाव में कानून व्यवस्था बहाल रखने की भी बड़ी ज़िम्मेदारी प्रशासन पर है. ऐसे में अब अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने के लिए बलिया पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. बलिया की नगरा पुलिस ने एक महीने के भीतर एक तरफ जहाँ सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है, तो दूसरी तरफ 62 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है.

पुलिस की इस कार्यवाही के बाद अपराधियों में खलबली मची हुई है. इसकी कार्यवाही की जानकारी थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने दी है. उन्होंने कहा है कि सिसवार कलां के एस बी आई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट और सराया बगडौरा में हत्या को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है.

इसके अलावा हरदेला पकड़ी (नरही) गाँव और आस पास के गाँव के अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. साथ ही साथ तीन हजार लोगों के विरुद्ध शांति भंग के तहत चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago