बलिया- कर्जदार नहीं लड़ पाएंगे पंचायत का चुनाव, प्रशासन ने इस बार से लागू किया नया नियम

पंचायत चुनाव की तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं और प्रशासन की तरफ से नई वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. नए मतदाताओं का नाम भी जोड़ दिया है. इस बीच प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल इस फैसले के मुताबिक अब समितियों के बकायदार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. चुनाव से पहले उम्मीदवारों को सहकारी बैंकों और समितियों से अदेय प्रमाण पत्र लेना होगा और नामांकन करते वक़्त इस पत्र को भी जमा करना होगा. जो उम्मीदवार अदेय प्रमाण पत्र नहीं जमा करेगा उसका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.

इस पंचायत के चुनाव से यह नियम लागू होगा. ऐसे में पंचायत के चुनाव में जुटे उम्मीदवारों को इस तरफ भी ध्यान देना होगा. प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि उम्मीदवारों को यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक से लेकर जिला सहकारी बैंक से जुड़ी सहकारी समितियों से अदेय प्रमाण पत्र लेना ज़रूरी है. इसके बिना चुनाव लड़ना मुमकिन नहीं है.

हालाँकि इससे पहले यह नियम नहीं थी लेकिन इस चुनाव से यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है. इसे लेकर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं जिसका पालन सभी को करना ही है. ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार ने कर्जा लिया है तो पहले उसे कर्ज अदा करके अदेय प्रमाणपत्र लेना होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

4 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 months ago