बलिया डेस्क : पिछले 13 साल से बलिया में बिना ट्रेनिंग ही रोजगार सेवकों से मनरेगा का काम लिया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट के 13 ब्लाकों के रोजगार सेवकों को आज तक ट्रेनिंग ही नहीं दी जा सकी है। वहीँ काफी हो-हल्ला करने के बाद सिर्फ चार ब्लाक के 150 रोजगार सेवकों को दो दिन की ट्रिंग दी गई है। वहीँ दुसरे ब्लाक के रोजगार सेवक आज भी बिना ट्रेनिंग के ही काम कर रहे हैं। ऐसे में जिले में कुल 537 रोजगार आज भी बिना ट्रेनिंग के ही काम करने को मजबूर हैं। बता दें की साल 2007-08 में मनरेगा योजना की में शुरूआत हुई थी। योजना संचालन के लिए सभी 17 ब्लाकों में कुल 785 रोजगार सेवकों की नियुक्ति की गई, लेकिन बीते 13 सालों में कुछ रोजगार सेवकों की मौत हो गई और कइयों ने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में 687 रोजगार सेवक ही इस समय कार्यरत है।
शासन के नियमों के मुताबिक संविदा या गैर संविदा कर्मचारी को तैनाती के बाद प्रशिक्षण देने का प्राविधान है। ताकि वह कार्य को सही तरीके से अंजाम दे सकें। लेकिन 13 साल बीत जाने के बाद भी इन रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका है। जबकि इसको लेकर ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए 24 अप्रैल 2013, 24 अप्रैल 2014, चार जनवरी 2017, 23 मार्च 2018 को जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक केवल जिले के चार विकास खंड मनियर, रेवती, बांसडीह, बेरूआरबारी के ही 150 रोजगार सेवकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। शेष 13 ब्लाक के रोगजार सेवक आज भी प्रशिक्षण से वंचित है। जबकि इसे लेकर बीते आठ फरवरी को ही एक बार फिर से जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी कान में जूं नहीं रेंग रही है।
मंत्री से जगी है आस, शायद 14 वें साल बाद लौटेंगे राम
इस सिलसिले में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि पिछले 13 सालों से हम लोग प्रशिक्षण का बाट जोह रहे हैं।
चूंकि हमारे जिले के ही मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का यह विभाग है, लिहाजा हम लोगों को आस जगी है। अब देखना यह है कि प्रशिक्षण के अभाव में 13 साल तो बीत चुका है, शायद 14 वें साल में या उसके राम जी लौट आएंगे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…