बलिया डेस्क : एक साल पहले एक शख्स ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था और इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. बलिया पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार करके उसका चालान किया है. मामला रेवती का है और इसकी जानकारी एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने दी है.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक साल पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया था और इसकी क्लिप भी बनाई थी. ऐसे में बदनामी के डर से युवकी के घर वालों ने यह बात दबा ली और इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की. घर वालों ने आनन फानन में बीते साल सितंबर में में लड़की की शादी तय कर दी. लेकिन इस दौरान आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर लड़की की क्लिप वायरल कर दिया. नतीजा यह हुआ कि लड़की की शादी टूट गयी.
आखिरकार घर वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की तब जाकर यह मामला सामने आया. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला पांच फ़रवरी को दर्ज कर लिया और इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी. लेकिन अब मुखबिर की सूचना पर बलिया पुलिस ने मुख्य आरोपी को दुर्जनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…