Categories: बलिया

बलिया: पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित पुलिस आरक्षी भर्ती के पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बलिया में परीक्षा आयोजन के लिए कुल 43 केंद्र बनाए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक हुई।

पूरी परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा गतिशील रहे। फोन के माध्यम से पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर बनाए हुए थे। जिलाधिकारी सबसे पहले सेंट जेवियर स्कूल में पहुंचे और वहां केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थियों की प्रॉपर फ्रिस्किंग, डबल चेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और परीक्षा से जुड़ी अन्य संवेदनशील बिन्दुओं पर जानकारी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहां से कुंवर सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में जाकर हो रहे परीक्षा का जायजा लिया।

इसके बाद दूसरी पाली में उन्होंने पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम में जाकर पूरे जिले में हो रही परीक्षा के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम के जरिए पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर रखी जा रही थी। इसके बाद गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज में हो रही परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया।

बता दें कि परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, शुचितापूर्ण, नकलविहीन, निर्विघ्न व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती करते हुए पूरी सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर एस एन वैभव पांडे मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago