Categories: बलिया

बलिया: जिला स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन कल, 42 निवेशक करेगें करोड़ों का निवेश

बलिया में वृहद स्तर पर निवेशों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जिला स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन 19 फरवरी की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इस जिला स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 42 निवेशक हिस्सा लेंगे और इनके द्वारा कुल 1632.73 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा।

बता दें कि साल 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बलिया में कुल 95 निवेशकों द्वारा 2596.65 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे। जिससे 4906 लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान हो सके। कल होने वाली सेरेमनी के जरिए जिले में 1948 लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

मुख्य निवेशकों में एमपी. एनर्जी इंडिया का निवेश 476 करोड़, डीओएबी. एग्रो फूड्स का निवेश 160 करोड़, शिवा एंड सन एग्रो प्रोडक्ट, बालेश्वर स्टील एंड एग्रो, एएमएवाई इंडस्ट्रीज एवं हीरा इंडस्ट्रीज शामिल है। इनके अलावा भी 36 अन्य इन्वेस्टर्स द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। अधिकांश निवेश रसड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के आस पास प्रस्तावित है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago