Categories: बलिया

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दलालों से रहें सावधान, शिकायत करने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के ज़रिए 60 हजार से ज्यादा पद भरे जाने हैं। इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

बलिया पुलिस ने आरक्षी भर्ती परीक्षा में दलालों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बहुत से दलाल टाइप के लोग आपको यह झाँसा दे सकते हैं कि इतने रुपए दे दो, तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। लेकिन छात्र ऐसे दलालों के झाँसे में न आएं। ये आपको धोखा देंगे और फिर आप पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाने आयेंगे।

पुलिस ने छात्रों से ऐसे दलालों की शिकायत करने की अपील की है। जो भी छात्र ऐसे दलाल की सूचना देगा, उसे 5 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago