बलिया – बैटरी चुराने वाले तीन चोरों को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। बलिया जिले की उभांव पुलिस ने शुक्रवार को चरण सिंह तिराहे के पास टेंपो का बैटरी व पानी का मोटर चुराने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरो के पास से दो अदद टेंपो की बैटरी और एक हार्स पावर का पानी का मोटर बरामद किया।

पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी संतोष जायसवाल पुत्र मुरलीधर, जितेंद्र पुत्र झींगुर निवासी बेल्थरा रोड ने टेंपो की बैटरी और धर्मेंद्र यादव पुत्र रवींद्र निवासी सोनाडीह द्वारा पानी का मोटर चुरा लिए जाने का मामला दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि चरण सिंह के पास चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी शिनाख्त सतपाल पुत्र रमेश ग्राम बांसपार बहोरवा, विशाल प्रजापति पुत्र टुनटुन निवासी बेल्थरा बाजार, कमलेश पुत्र जीउत राम निवासी बभनौली, नोनहरा, गाजीपुर के रूप में की गई। गिरफ्तार चोरों ने घटना में शामिल होना कुबूल किया है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago