तो क्या बदल जाएगी बलिया मॉडल स्टेशन की तस्वीर, ज़ोरों पर तैयारियां !

बलिया डेस्क: आने वाले दिनों बलिया का मॉडल स्टेशन और भी ज्यादा मॉडल होने जा रहा है। जिस मकराना के सफेद पत्थर से ताजमहल को तराशा गया है, उसी पत्थर का इस्तेमाल अब बलिया स्टेशन की दीवारों पर किया जाएगा। आपको बता दे कि इस परियोजना के लिए सात करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।

इसके साथ ही प्लेटफार्म एक और सर्कुलेटिंग एरिया का भी कायाकल्प होगा। कुल मिलाकर मॉडल स्टेशन और भी ज्यादा मॉडल लगने लगेगा। रेलवे ने इसका ग्लोबल टेंडर भी कर दिया है। दो महीने बाद मई महीने से काम शुरू करने की बात चल रही है।

इसी के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया व झंडा पार्क का भी कायाकल्प होगा। ये है मकराना की खासियत राजस्थान के नागौर जिले की तहसील मकराना की खदानों से यह पत्थर आएगा। इस पर धूप और बारिश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह जितना पुराना होगा, चमक उतनी बढ़ेगी। रोशनी के अनुसार इसका रंग बदलेगा।

इसकी मांग दुनियाभर में है। इसे सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई, बिड़ला मंदिरों, हाजी अली दरगाह व विक्टोरिया मेमोरियल ऑफ कोलकाता आदि जगहों पर इस्तेमाल किया गया है। बलिया का इतिहास पुराना है, इसलिये स्टेशन बिल्डिग को सुंदर व मजबूत बनाने के लिए मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इसके लिये टेंडर की प्रकिया भी पूरी होने वाली है।

 

सतीश

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago