बलिया: जनपद बलिया के सीयर ब्लाक में अदेय प्रमाणपत्र के लिए खुलेआम दो सौ रुपया की वसूली की जा रही है। गंवई चुनाव में भाग्य आजमाने वाले भावी प्रधान, बीडीसी और ग्रामपंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता नियमावली के तहत नामांकनपत्र के साथ अदेय प्रमाणपत्र यानि नो ड्यूज सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है। जो ब्लाक में बीडीओ के हस्ताक्षर से जारी होना है। इसके लिए तहसील में हर दिन लंबी लाइन लग रही है।
जिसके लिए किसी तरह के शुल्क होने की पुष्टि तो कोई अधिकारी कर ही नहीं रहे है किंतु खुलेआम दो सौ रुपए प्रति अदेय प्रमाणपत्र वसूला जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी और भाजपा नेता अर्जुन राजभर के नाम से अदेय लेने पहुंचे भाजपा नेता अरुण तिवारी उर्फ लड्डू तिवारी ने बताया कि अदेय प्रमाणपत्र के लिए शुक्रवार को सीयर ब्लाक पर लंबी लाइन लगी थी। जहां तीन सौ रुपया लेने के बाद नो ड्यूज दिया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता आदि ने इसका विरोध भी किया किंतु उच्चाधिकारी का मोबाइल नहीं उठा और काउंटर पर मौजूद कर्मचारी बिना पैसा लिए अदेय देने से सीधे इंकार कर गया। जिसे दिन में कई बाद बकझक होता रहा। कुछ ऐसी ही शिकायत निवर्तमान प्रधान राधामोहन चैहान ने भी की। बताया कि उनसे भी दो सौ रुपया लिया गया। जबकि इसके लिए एक रुपया भी शुल्क निर्धारित नहीं है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहै।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…