बलिया डेस्क : बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के महज पांच घंटे के अंदर ही चोरी के सामान के साथ 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
बता दें की नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नवादा निवासी ओमप्रकाश सिंह के घर आठ मार्च को चोरी हुई थी, चोर सोने-चांदी के गहनों व अन्य कीमती सामानों को समेट ले गये। रविवार को घर लौटे ओमप्रकाश ने इस घटना पर पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी।
एसओ नगरा दिनेश पाठक ने मुकदमा दर्ज करने के पांच घंटे के अंदर ही चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें खनवर नवादा निवासी गनेश यादव, बलवंत, सुनील उर्फ छोटू तथा बछईपुर निवासी देवनाथ यादव शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बछईपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान चलाने वाले सरयां बगडौरा निवासी मोहन को भी दबोच लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी गये सोने की अंगुठी, चांदी का सिक्का, पॉयल, मोबाइल, हेडफोन व नगदी आदि बरामद कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…