बलिया – ज़िंदा महिला दस्तावेज़ों में मृत, सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से जीवन हुआ दुश्वार

बलिया। फिल्म ‘कागज़’ की कहानी जैसा एक मामला बलिया से सामने आया है। यहां एक ज़िंदा महिला को दस्तावेज़ों में मृत घोषित कर दिया गया है। सरकारी महकमों की इस लापरवाही के चलते महिला को अब विधवा पेंशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे महिला का जीवन बेहद दुश्वार हो गया है।

पीड़ित महिला का नाम यमुना देवी है, जो बेलहरी ब्लाक के ग्राम सभा दीघार के पचरूखिया की रहने वाली एक विधवा है। यमुना देवी सरकार से मिलने वाली विधवा पेंशन योजना के सहारे ही अपना और अपने बच्चों का पेट पाल रही थीं। लेकिन पिछले सात महीनों से उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। यमुना देवी को सरकारी योजनाओं का लाभ अब इसलिए नहीं मिल रहा क्योंकि उन्हें सरकारी दस्तावेज़ों में जीवित होते हुए भी मृत घोषित किया जा चुका है। ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा डीपीओ कार्यालय में उनके मृत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हालांकि ये नहीं पता चल सका है कि ये रिपोर्ट किसने, कब और किस आधार पर लगाई। फिलहाल अधिकारी भी इसका जवाब देने से बचते नज़र आ रहे हैं। अधिकारियों से जब इस मामले में सवाल पूछा जा रहा है तो वो जांच की बात कर रहे हैं।

लेकिन ये जांच कब पूरी होगी और पीड़िता को कब इंसाफ़ मिलेगा इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यमुना देवी सिर्फ विधवा पेंशन योजना से ही नहीं बल्कि और भी सरकारी योजनाओं से वंचित हो गई हैं। उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें आज भी बूढ़े व कमज़ोर हाथों से मिट्टी के चूल्हा पर ही खाना बनाना पड़ रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago