यूपी-बिहार को जोड़ने वाले पुल से बलियावासियों को मिलेगी सहूलियत, 55 किमी कम में पहुंचेंगे पटना

बलिया। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले पुल का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य तय समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। इस पुल के बनने के बाद बलिया से बिहार की राजधानी पटना की दूरी 55 किलोमीटर कम हो जाएगी।

फिलहाल लोगों को बलिया से पटना जाने के लिए छपरा होकर जाना पड़ता है। जिसकी दूरी तकरीबन 160 किलोमीटर है। पुल के निर्माण के बाद लोगों को छपरा नहीं जाना पड़ेगा। जिससे दूरी तकरीबन 55 किलोमीटर तक घट जाएगी। यानी बलिया से पटना जाने के लिए सिर्फ 105 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।

पुल के निर्माण का कार्य शिवपुर कपूर दियर में गंगा तट पर चल रहा है। इस कार्य के लिए नेपाल, बिहार व पश्चिम बंगाल से करीब 200 मजदूर लगाए गए हैं। निर्माण कार्य पिछले महीने ही शुरु किया गया था और एक महीने के अंदर 19 में से तीन पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। चौथे पिलर की बुनियाद भी डाली जा रही है।

माना जा रहा है कि अगर कार्य इसी तरह तेज़ी से चलता रहा तो ये तय समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। पुल को तीन साल में बनना है, यानी 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। लेकिन निर्माण कार्य को लेकर सरकार की तेज़ी से लगता है कि ये तय समय से पहले ही धरातल पर दिखाई देगा।

बताया जा रहा है कि पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। आरा से इसका सीधा जुड़ाव होगा। इस पुल के बनने से बलिया के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बलिया से पटना की दूरी घटने से यहां के मरीजों को बीएचयू के अलावा भी एक विकल्प मिलेगा। कम दूरी होने के नाते गंभीर मरीजों को पटना ले जाना आसान होगा।

वहीं पुल के निर्माण से व्यपारियों को भी काफी राहत मिलेगी। खेती-किसानी को पंख लगेंगे। सब्जियों के लिए आरा से लेकर पटना तक बाजार उपलब्ध होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago