बलिया पुलिस ने महज़ 5 घंटे के अंदर ही चोरी के सामान के साथ बदमाशों को किया गिरफ़्तार

बलिया डेस्क :  बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने  केस दर्ज करने के महज पांच घंटे के अंदर ही चोरी के सामान के साथ 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

बता दें की नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नवादा निवासी ओमप्रकाश सिंह के घर आठ मार्च को चोरी हुई थी, चोर सोने-चांदी के गहनों व अन्य कीमती सामानों को समेट ले गये। रविवार को घर लौटे ओमप्रकाश ने इस घटना पर पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी।

एसओ नगरा दिनेश पाठक ने मुकदमा दर्ज करने के पांच घंटे के अंदर ही चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें खनवर नवादा निवासी गनेश यादव, बलवंत, सुनील उर्फ छोटू तथा बछईपुर निवासी देवनाथ यादव शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बछईपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान चलाने वाले सरयां बगडौरा निवासी मोहन को भी दबोच लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी गये सोने की अंगुठी, चांदी का सिक्का, पॉयल, मोबाइल, हेडफोन व नगदी आदि बरामद कर लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago