Categories: बलिया

समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बलियाः समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे दिल्ली में जनजागरण यात्रा लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया।

बता दें कि दिल्ली में वे लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन से जन जागरण यात्रा लेकर 12 तुगलक रोड राहुल गांधी के आवास और उसके बाद प्राधानमंत्री कार्यालय तक जाना तय किया गया था, लेकिन इस यात्रा को दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन के पास से इनकी यात्रा आगे बढ़ती उसके पहले ही संस्था के संयोजक और उनके कार्यकार्ताओं को गिरफ्तार करके दिल्ली पुलिस मंदिर मार्ग थाना ले गई।इससे पहले 5000 किलो मीटर साइकिल यात्रा, 3000 किलो मीटर पैदल यात्रा , 500 किलो मीटर दण्डवत मार्च करके जनजागरण का कार्य कर चुके हैं। अब तक पूरे देश में 30 बार गिरफ्तारी दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश व देश की सरकारी शिक्षण संस्थानो में पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था गिर चुकी है, इसके पीछे सारा दोष हमारे चुने गए जन प्रतिनिधियों का है पद पाते ही उनका स्तर अचानक बढ़ जाता है वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट विद्यालयों में यहां तक विदेश में भेजते हैं, जबकि आज देशवासि जिसमे में सबसे ज्यादा मध्यम, निम्न आय वर्ग व गरीब वर्ग के लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में ही पढ़ाते हैं, जहां शिक्षा व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में हमारे देश के महापुरुषों ने आजादी के लिए सबसे पहले शिक्षा को जरूरी समझा और आज देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था चल रही है जरूरत यह है कि सबसे पहले हमारे चुने गए जनप्रतिनिधि अपने बच्चे अपने आश्रितों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए भेजें जब यह लोग अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ने के लिए भेजेंगे, तब वहां की समस्या को समझेंगे।

इस यात्रा में कवि अरशद हिंदुस्तानी कृष्णा यादव ,सुशील यादव, विनोद मानव, साहब कुमार, राजेश यादव, अनुराग पांडे, सरवन मोरिया , प्रियांशु कुमार , रंजन सिंह, पंकज मौर्या,आकाश कुमार, रोहित वर्मा , जितेंद्र कुमार यादव, भानु प्रताप ,चंदन यादव आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago