Categories: बलिया

शादी टूट जाएगी, मुझे पास कर देना.. बोर्ड परीक्षा में किसी ने लिखी निजी बातें, किसी ने रखे पैसे

बलिया में उत्तरप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। चारों मूल्यांकन केंद्र पर अबतक एक लाख 86 हजार 884 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। बुधवार को चारों केंद्रों पर 57048 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

कॉपी चेकिंग के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तरों की जगह कई चीजें देखने को मिल रही हैं। कुछ छात्रों ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप और शादी टूटने की बात लिखकर पास करने की अपील की है तो कुछ छात्रों ने माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाया है।जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जा रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों में कई परीक्षार्थियों ने सबसे ज्यादा नंबर देने के लिए मार्मिक अपील भी की है। एक छात्र की उत्तर पुस्तिका में लिखा हुआ था कि हमें तो केमिस्ट्री ने लूटा, फिजिक्स में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां अल्कोहल कम था। गुरुजी पास नहीं हुआ तो शादी टूट जाएगी।

उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा है कि गुरुजी में कई बार फेल हो चुका हूं। उम्र होने के कारण घर वालों ने शादी तय कर दी है। अब भी फेल हो गया तो शादी भी टूट जाएगी। इसलिए पास जरूर कर देना। एक छात्र ने लिखा कि मास्टर जी मुझे जरूर पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी गर्लफ्रेंड मुझे छोड़कर चली जाएगी।

कई उत्तरपुस्तिकाओं में रुपये भी निकल रहे हैं। कुछ विद्यार्थी माता-पिता की बीमारी का बहाना बना रहे हैं। एक छात्र ने लिखा कि उसके पिता काफी समय से बीमार चल रहे हैं, अगर वह फेल हो गया तो उसके पिता को दुख होगा। गुरुजी कृपा करके परीक्षा में पास कर देना।जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का कहना है कि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका में कुछ भी लिख देते हैं लेकिन इससे उन्हें नंबर नहीं मिलने वाले। उन्होंने बताया कि बुधवार को मूल्यांकन कार्य में 1256 परीक्षक और 77 डीएचई अनुपस्थित रहे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में 11245, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 9660, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 19868 और बुधवार को 16256 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago