Categories: बलिया

आधार अपडेट के लिए बलिया में चलाया जा रहा है विशेष अभियान, पढ़ें डिटेल्स

बलिया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आधार अपडेट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने पर विशेष जोर दें। जिनका आधार बने 10 साल से अधिक हो गया है, वह भी अपना आधार अपडेट जरूर कराएं। इसके लिए जगह-जगह विशेष आधार कैंप लगाए जा रहे हैं।
साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि आधार एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में काफी आसानी होती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं। विशेष तौर पर अपना पता, मोबाइल नंबर और ई- मेल आईडी हमेशा अपडेट रखें।

बता दें बलिया जिले में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए लगभग 255 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इनसे पिछले एक महीने में लगभग 7 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 24 हजार आधार अपडेट किए गए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago