आधी रात बलिया पुलिस का एक्शन, शराब, बियर, भांग की दुकानों पर चेकिंग, 113 लोग गिरफ्तार

बलिया में डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर शराब, बियर, भांग की दुकानों पर तबाड़तोड़ चेकिंग की गई। इससे सरकारी शराब दुकानों पर हड़कंप की स्थिति बन गई। संचालकों के चेहरों की हवाईयां उड़ गई। पुलिस ने अपने विशेष अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग तो की ही साथ ही साथ संदिग्धों को भी चिन्हित किया और 113 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

आपको बता दे कि डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर जिले में शराब, बीयर, भांग की दुकानों के साथ ही बार की चेकिंग के लिए रविवार शाम को विशेष अभियान चलाया गया। इस पूरे अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए एसपी राजरन नय्यर ने जांच के लिए 53 टीमों का गठन किया था। इस दौरान सीओ- थाना प्रभारियों की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान टीम ने 158 सरकारी शराब दुकानों, बीयर, भांग की दुकानों की चेकिंग की। साथ ही बार पर भी टीम पहुंची। 748 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एएसपी संजय कुमार ने बताया गिरफ्तार लोगों के पास से 394 लीटर कच्ची शराब, 1100 ग्राम गांजा और एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago