बलिया में आए दिन लोगों की पिटाई के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला मनियर थाना क्षेत्र से सामने आया जहां एक गांव में कुछ महिलाएं एक युवती के बेरहमी से पिटाई कर रही है। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक युवती को घसीट-घसीट कर पीट रही है। उसका मोबाइल छीनने की कोशिश कर रही है। न देने पर युवती के ऊपर थप्पड़ो व चप्पल की बरसात कर रही हैं।
युवती की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो 1 मिनट 4 सेकंड का है। जो वायरल हो रहा है। पूरी घटना मनियर थाना क्षेत्र रे मानिकपुर( बिजलीपुर) गांव की है। जहां 25 अगस्त के दिन युवती की बेरहमी से पिटाई की गई। पी़ड़ित युवती मनियर कस्बे के वार्ड नंबर चार की बताई जा रही है। पीड़िता ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें तीन महिलाओं के नाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें रिया पत्नी संदीप हाल मुकाम मनियर वार्ड नंबर 10, टुनटुन पुत्र स्व. भोला गोंड़ निवासी मानिकपुर बिजलीपुर, पन्नू पत्नी राजू (निवासी वार्ड नंबर 10 नगर पंचायत मनियर) शामिल है।
बताया जा रहा है कि आरोपी रिया के पति संदीप मनियर वार्ड नंबर 3 का निवासी है, जो पीड़ित युवती से फोन पर बात करता था। आरोपी गण युवती के घर आकर समझाए भी थे कि आइंदा उससे फोन पर बात न करे। संदीप की रिया से शादी हो चुकी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि 25 अगस्त को उसे मानिकपुर गांव में टुनटुन के घर बुलाकर मारपीट की गई थी। वहीं मामले में प्रभारी निरीक्षक मनियर राजीव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…