Categories: featured

भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिलने के बाद आज बलिया आयेंगे डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह, ये है कार्यक्रम

बलिया। देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर भाजपा के युवा नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह कल बलिया आ रहे हैं। बलिया में उनका मंत्री और भाजपा नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।  सबसे पहले विपुलेंद्र 9 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू के आवास पर जाएंगे। वहां वे भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह शाम 4 बजे तक अलग अलग जगह पर मेल-मुलाकात करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश से मुलाकात के बाद वह सुबह 10 बजे मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला

से उनके डाक बंगला स्थित आवास पर चर्चा करेंगे।  दोपहर 1 बजे वह बेल्थरा रोड डाक बंगला स्थित सियर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के आवास पर जाएंगे। आलोक सिंह से लंबी मुलाकात के बाद शाम 4 बजे विपुलेंद्र प्रताप सिंह नगरा ब्लाक प्रमुख विनय सिंह के नगरा ब्लाक स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। डॉ. विपुलेंद्र सिंह का यह बलिया दौरा एमएलसी चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। वह जिले के प्रमुख नेताओं से मिलने जा रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके बलिया आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago