Categories: बलिया

बलियाः 629 किसानों से वसूली जाएगी पीएम किसान की राशि

बलिया में कई अपात्र किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया है। कई किसानों के खाते में हजारों की राशि पहुंची है। ऐसे में अब अपात्र किसानों से वापस धनराशि की वसूली की जा रही है।

इसी के तहत बैरिया तहसील के 629 किसानों को सम्मान निधि का राशि लौटाने का आदेश जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी स्तर से संंबंधित किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है।उपनिदेशक कृषि इंद्राज ने बताया कि जिस किसान ने आयकर जमा किया है उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है।

उपनिदेशक कृषि के अनुसार ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों में बैरिया ब्लाक में 249, मुरलीछपरा में 192 व रेवती के 188 किसान शामिल है। जिन किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है उनमें कई ऐसे किसान भी शामिल है, जिन्होंने किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी या बीमा कंपनी में अभिकर्ता का काम किया है और उनका टीडीएस कटा है। भले ही वे गरीब ही हों वे भी इस जद में आ गए हैं।

ऐसे में किसानों में आक्रोश है। कई किसानों ने बताया कि हम सहारा में अभिकर्ता रहे हैं। उस दौरान में महज 400 रुपया टीडीएस कटा था, जिसे मैं रिटर्न भरकर कटा हुआ 400 रुपया टीडीएस वापस लिया हूं। मुझे भी रिकवरी का नोटिस आ गया है। ऐसे में किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago