Categories: featured

बलिया के खिलाड़ियों ने किया कमाल, लखनऊ में कराटे प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण समेत 16 पदक

बलिया जिले के खिलाड़ी किसी से कम नहीं। सफलता को अपनी मुट्ठी में रखते हुए यह खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और जीत का परचम लहराते हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य कराते प्रतियोगिता में बलिया की 26 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। लखनऊ से विजयी होकर कराते टीम आज बलिया पहुंची।

लखनऊ के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा मान्य कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयोजन में तीन दिवसीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने बलिया की 26 सदस्यीय टीम पहुंची। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण 6 रजत 6 कास्य पदक समेत कुल 16 पदकों पर अपना नाम किया। टीम की इस सफलता में कोच सुमित झा व टीम मैनेजर ओम प्रकाश यादव की भी बहुत मेहनत है।

बता दें कि 10, 11 व 12 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में एक तरफ जहां 12 वर्षीय आयुष सिंह ने मेरठ के वैभवकांत को 4 – 0 के अंतर से हराकर – 40 किग्रा. भारवर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया, वहीं अनुराग कुमार ने लखनऊ के वैभव पाण्डेय को 6-2 के अंतर से पछाड़ कर + 40 किग्रा. भारवर्ग का स्वर्ण अपनी झोली में डाली। 16 – 17 वर्षीय जूनियर बालिका वर्ग की गरिमा सिंह ने लखनऊ की ही खुशी यादव को मुकाबले में 1- 0 के अंतर से हरा कर – 48 किग्रा. भारवर्ग के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में स्कूली गेम्स में रजत पदक विजेता युवराज सिंह यादव ने गाजियाबाद के राजन विश्वकर्मा को 10-05 के अंतर से पीछे कर – 67 किग्रा.भारवर्ग के स्वर्ण पदक को अपने नाम कर नेशनल गेम के लिए रास्ता साफ कर लिया।

वहीं 16 वर्षीय बालिका वर्ग में – 40 किग्रा.भारवर्ग की ऐश्वर्या गुप्ता तथा -59 किग्रा. भार वर्ग में अनन्या पाण्डेय रजत पदक विजेता बनी। वही दूसरी तरफ 15 वर्षीय बालक वर्ग के -70 किग्रा.भार वर्ग में अमीर चन्द तथा 18 वर्षीय बालक वर्ग के +84 किग्रा.भारवर्ग में कृष्णाजी सिंह एवं सीनियर वर्ग के -67 किग्रा. भारवर्ग के सुमित कुमार झा तथा काता में कमलेश को रजत पदक मिला। 15 वर्षीय बालिका वर्ग में + 54 किग्रा.भार वर्ग की ज्योत्सना यादव ,15 वर्षीय बालक वर्ग में – 68 किग्रा.भार वर्ग के मणि शंकर सिंह, 17 वर्षीय बालक वर्ग में – 75 किग्रा. भार वर्ग के अमित वर्मा तथा -75 किग्रा. भार वर्ग में राजवीर सिंह एवं अंडर 21 वर्षीय बालक वर्ग में – 50 किग्रा. भार वर्ग के रोहित राजभर तथा – 61किग्रा. भार वर्ग के विष्णुजीत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने बताया कि जनपद बलिया के चार खिलाड़ियो का नेशनल गेम में चयन एक शानदार उपलब्धि है।श्री मूर्ति ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में आयोजित नेशनल गेम से पहले बलिया के चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियो को तराशने के लिए दिल्ली स्थित नेशनल कराते एकेडमी में तकनीकी प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा ताकि बलिया के खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे में अपना परचम फहरा सके। वहीं बलिया की टीम ने प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन को सबके सामने रखा। आज जब बलिया के स्टार खिलाड़ियों ने जनपद में कदम रखा तो सबके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। हर्ष का महौल बन गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago