बलिया। धोखाधड़ी कर फर्जी पासपोर्ट के वर्ष २०१९ के मामले में मऊ के कोपागंज थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपित महिला हेड कांस्टेबिल की तलाश में सीओ घोसी के नेतृत्व में पुलिस कई जनपदों के साथ बलिया में भी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मऊ जनपद के अधिसूचना इकाई कार्यालय में तैनात महिला हेड कांस्टेबिल के फरार रहने को लेकर क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस वाराणसी, गाजीपुर व बलिया समेत अन्य कई जनपदों में तलाश कर रही है। बावजूद इसके महिला हेड कांस्टेबिल द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किए जाने से पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर सकती है।
क्या है पूरा मामला- बलिया। ज्ञात हो कि मऊ जनपद में वर्ष 2019 के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में जनपद के अधिसूचना इकाई में तैनात महिला हेड कांस्टेबित संध्या मिश्रा के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कोपागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत है। इस मुकदमे के विवेचक क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक महिला हेड कांस्टेबिल फरार है, जबकि महिला महिला वाराणसी के मधमेश्वर कालोनी कोतवाली की रहने वाली है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…