Categories: बलिया

आजमगढ़ मंडलीय वॉलीबॉल टीम में बलिया के खिलाड़ियों का चयन

बलिया जिला हर क्षेत्र में आगे रहता है। यहां के छात्र भी बहुत प्रतिभावान हैं। बता दें आजमगढ़ मंडलीय वॉलीबॉल टीम में जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव बलिया के खिलाड़ियों का चयन हो गया है।

दरअसल शनिवार को आज उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ और वॉलीबॉल एसोसिएशन के समन्वय से सब जूनियर बालक और बालिकाओं का मंडलीय चयन ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ में आयोजित किया गया।

बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव बलिया के बालिका वर्ग में अंशिका सिंह और बालक वर्ग में मानस राय का चयन हुआ चयनित खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में आयोजित 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक में प्रतिभाग करेंगे।

वहीं बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय पीलीभीत में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित है। जिसकी जानकारी जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव बलिया के प्रधानाचार्य ने दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago