‘दुनिया की कोई ताकत सुभासपा प्रत्याशी को नहीं हरा सकती, सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक’

बलिया के सिकंदरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव के लिए सिकंदरपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई की पत्नी सायरा बानो को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और विरोधियों को चुनौती भी दी। कहा कि दुनिया की कोई ताकत सुभासपा प्रत्याशी को हरा नहीं सकती।

अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव – इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा अपने दम पर पूर्वांचल ही नही, अपितु पश्चिम के बहुतायत सीटों पर दमखम से चुनाव लड़ने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं की वजह से ही गरीब, वंचित व शोषित वर्ग की आवाज को बेबाक अंदाज में सड़क से सदन तक उठाने की शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो या पुलिस कर्मचारियों की, शिक्षक भर्ती में धांधली का शिकार हुए नौजवानों की, स बकी बातों को सदन में उठाने वाला एक मात्र ओमप्रकाश राजभर है। हमारी लड़ाई है कि गरीबों का इलाज देश में फ्री होना चाहिए। पूरा प्रदेश बिजली के बिल से परेशान हैं। घरेलू बिजली के बिल को माफ करने की लड़ाई भी सुभासपा ही लड़ती आई है।

सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक – सुभासपा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुभासपा के दम पर 111 विधायक जितने वाले को नगर निकाय चुनाव में औकात पता चल जाएगी। विस चुनाव के बाद अखिलेश ने मुझे तलाक दे दिया, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत अखिलेश की वजह से नहीं मिली। यह माननीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि है। रामपुर हार का टिकरा सपा प्रमुख पर फोड़ते हुए कहा कि सपा के लोगों ने मिलकर आजम खां के करीबी आसिम रजा को चुनाव हरा दिया। सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago