बलिया में शनिवार को NH-31 पर मिश्र के मठिया गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर दिया। लेकिन हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि राकेश यादव 10 वर्षीय बेटे के लिए बैरिया साइकिल खरीदने गए थे। साइकिल खरीदने के बाद बाइक से अपने गांव डोमन टोला लौट रहे थे, तभी NH-31 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा बेटा दीपू दूर जा गिरा। जबकि राकेश यादव के ऊपर से चढ़ती हुई पिकअप बैरिया के तरफ भाग खड़ी हुई।
हादसे में खून से लथपथ राकेश को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। टक्कर में साइकिल और बाइक के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची क्षतिग्रस्त बाइक और साइकिल को उठा कर थाने ले गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा।