Categories: बलिया

बलिया – RTO का RI बनकर अवैध वसूली करने वाला धराया, गाड़ी पर लगा था हूटर

बलिया में लखनऊ RTO का RI बताकर अवैध वसूली करने वाले शख्स को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर तक लगा था। वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक़ आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी राम प्रवेश नामक फर्जी व्यक्ति अपने को RI बताकर जनपद में अवैध वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह शनिवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर इनोवा कार पर पड़ी। गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था।

इस दौरान शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम गलत मिला था । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी खुद को RI बताकर अवैध वसूली करता था। फिलहाल आरोपी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

10 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago