Categories: बलिया

बलिया – दुबहड़ ब्लॉक में PM आवास के लिए रिश्वत का आरोप, CDO ने जांच के दिए आदेश

बलिया में एक बार फिर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जहां पीएम आवास योजना के नाम पर सरकारी बाबू पर रिश्‍वत मांगने का आरोप लगा है। लोगों ने सीडीओ को बताया क‍ि कर्मचारी ने पीएम आवास के नाम पर रिश्‍वत की मांगी। इस पर सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें जनता की सुनवाई के लिए शासन स्तर पर कई काम किए जा रहे हैं। अधिकारियों का जनता दरबार, थाना दिवस, समाधान दिवस के बाद अब ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। हर शुक्रवार को गांवों में चौपाल लगाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का निदान करने में लगे हैं।

इसी कड़ी में सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने दुबहड़ ब्लॉक के बाबू राम तिवारी का छपरा गांव में चौपाल लगाई। इसमें कई तरह की समस्याओं के निदान के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। गांव में जलजमाव की बात सामने आने पर सीडीओ ने प्रधान से पूछताछ की। प्रधान ने नाली निर्माण कराने की बात कही। सीडीओ ने शीघ्र कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

कुछ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसमें कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने कहा कि गांव में 4 शनिवार कैंप लगाकर समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago