Categories: बलिया

बलिया- फिर कपाएगी ठंड, तापमान में 4-6 डिग्री गिरने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में दो दिनों की राहत के बाद अब ठंड फिर से प्रचंड होने वाली है। जल्दी ही कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। कई शहरों में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इन शहरों में बलिया का नाम भी शामिल है।

तापमान में 4-6 डिग्री गिरने की संभावना-
बता दें मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में 16 से 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ही संकेत मिल गए हैं क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले समय में रात का पारा 4-6 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री तक रह सकता है। उत्तर- पश्चिमी बर्फीली हवाएं गलन से कंपाएंगी।

पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी-
वाराणसी समेत पूर्वांचल के आसपास के जिलों में पिछले 3-4 दिन से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। पछुआ हवाएं भी नहीं चल रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। इस वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि दो दिन बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। घने कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।

येलो अलर्ट क्या है-
येलो अलर्ट मौसम को लेकर खतरे की पहली घंटी है। मौसम विभाग जब येलो अलर्ट जारी करता है, तो वह सचेत रहने के लिए कहता है। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। येलो अलर्ट के मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम के हाल को देखते हुए आपको जगह और अपने मूवमेंट को लेकर सावधान रहना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago