Categories: बलिया

बलिया- छात्रनेता मनीष दुबे का अंतिम संस्कार, विदाई में उमड़ा जनसैलाब, करंट लगने से हुई थी मौत

बलिया। छात्रनेता मनीष दुबे उर्फ मनन का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व महामंत्री और छात्रनेता मनन दुबे की शनिवार को गड़वा रोड स्थित निधरिया नई बस्ती आवास पर करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में शोक है।

गाजीपुर के अमवा गांव निवासी मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में महामंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके थे। गड़वार रोड के निधरिया नई बस्ती स्थित अपने वर्तमान आवास पर मनन दुबे शनिवार सुबह छत पर लोहे की रॉड से नाली की सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सपा और छात्रनेताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों का तांता लगा रहा। मनन दुबे की मौत पर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago