बलिया – वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी फार्मासिस्ट निकला पॉजिटिव

बलिया – बलिया में एक तरफ जहां कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। तो वही, दूसरी तरफ वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।  बता दें कि रेवती सीएचसी के फार्मासिस्ट कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी एक फार्मासिस्ट पॉजिटिव पाया गया है। फार्मासिस्ट के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

खबर के मुताबिक सीएचसी में तैनात एसएन तिवारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इससे रोगियों को दिक्कत का सामना पड़ा। साथ ही टीकाकरण का कार्य भी नहीं हो सका। अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारी भी परिजनों के साथ कमरे के अंदर ही रहे। फार्मासिस्ट कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

सीएचसी के अधीक्षक डा. धर्मेंद्र कुमार ने  बताया कि नगर पंचायत के सफाईकर्मी को बुलाकर सीएचसी परिसर को सेनेटाईज कराया। साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि निर्धारित अवधि में अस्पताल में प्रवेश न करें। कोरोना पॉजिटिव फार्मासिस्ट के अनुसार वे वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पॉजिटिव रिपोर्ट के बावजूद शारीरीक रूप से फीट हैं तथा किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। तीन दिन पहले रूटीन चेकअप के तहत सीएचसी के कर्मचारियों का सेम्पल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद फार्मासिस्ट को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago