इस बार जिला पंचायत में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दावं पर, सियासी विरासत बचाने की जिम्मेदारी !

बलिया – प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने जोर पर है। अपना जिला भी अब पीछे नहीं है। टिकट बंट चुका है। प्रचार-प्रसार चालू है। 58 जिला पंचायत की सीटों वाले बलिया जिले से हज़ारों प्रत्याशी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने को तैयार हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर चुनावी दंगल जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। चुनाव के इस रौचक दौर में उन 6 परिवारों के नुमाइंदे कांटे की टक्कर में फंसे हैं, जिन्हें राजनीति में परिवारवाद की कहानी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मिली है। जिला पंचायत सदस्यों के कुल 58 सीटों में  कांग्रेस, बसपा , सपा और भाजपा के आधा दर्जन ऐसे उम्मीदवारों की फेहरिस्त हैं जो ताल ठोक रहे हैं। आइये एक नज़र डालते हैं उन वार्डों पर।

वार्ड नंबर 45

गड़वार

गड़वार की इस अनारक्षित सीट पर बसपा के उम्मीदवार हैं आनन्द चौधरी। आनन्द चौधरी, सपा के पूर्व विधायक अंबिका चौधरी के बेटे हैं। अंबिका चौधरी फिलहाल बसपा में हैं।

आनंद चौधरी की प्रचार सामग्री


वार्ड नंबर 24

सीयर

सीयर की इस अनारक्षित सीट पर मरगूब अख्तर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। मरगूब अख्तर सपा अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के बेटे हैं। जो पिछले 20 साल से पार्टी से जुड़े हुए हैं।

मरगूब अख्तर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बने हैं


वार्ड नंबर 24

सीयर

सीयर की इस अनारक्षित सीट पर भाजपा ने अटल राजभर को उम्मीदवार बनाया है। अटल राजभर, पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरिनारायन राजभर के पुत्र हैं।

अटल राजभर की प्रचार सामग्री


वार्ड नंबर 27

सीयर

वर्ष 2021 में ओबीसी के लिए रिज़र्व इस सीट से बैरिया से पूर्व सपा विधायक जय प्रकाश अंचल के बेटे विनय अंचल को टिकट मिला है और ज़ाहिर है कि वह समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं।

ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत प्रत्याशी विनय अंचल का पोस्टर


वार्ड नंबर 16

मनियर

वर्ष 2021 में ओबीसी के लिए रिज़र्व इस सीट से समाजवादी पार्टी ने वर्तमान नेता प्रतिपक्ष और बांसडीह विधानसभा के विधायक रामगोविंद चौधरी के बेटे रंजीत चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

रंजीत चौधरी की प्रचार सामग्री


वॉर्ड नंबर 42

सोहांव

वर्ष 2021 में सोहांव की यह सीट अनारक्षित है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने रंजू यादव को उम्मीदवार बनाया है। रंजू यादव निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी हैं।

रंजू यादव का हैंडबिल


 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago