बलिया । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन यानी (AIMIM) ने बलिया के एक उम्मीदवार का वापस ले लिया है। AIMIM अध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी की तरफ से अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ता को भेजे एक सन्देश में अब्बासी ने कहा है कि “पार्टी ने सियर की वार्ड नंबर 24 से घोषित प्रत्याशी सद्दाम अहमद उर्फ़ शेरिफ अहमद का टिकट वापस ले लिया है। सन्देश में लिखा है “वार्ड नंबर 24 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी ने भासपा का दामन थाम लिया है। जिसकी वजह से हमने उनका टिकट वापस ले लिया है। इसलिए वार्ड 24 से फिलहाल पार्टी का अभी कोई प्रत्याशी नहीं है।”
जिला अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा है कि चुकी संकल्प मोर्चा चुनाव में अब नहीं रहा इसलिए हम सभी सिर्फ और सिर्फ अपने प्रत्याशियों का ही प्रचार प्रसार करें।
हालाँकि इस मामले पर बलिया खबर के रिपोर्टर सतीश कुमार ने जिला अध्यक्ष अब्बासी से इस पुरे मामले पर तफ्सीली जानने की कोशिश की लेकिन वो ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से बचते दिखे। बलिया में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन ने जिला पंचायत चुनाव के लिये अपने 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जानकारी के लिए बता दें भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय करने में नाकाम रही सभी पार्टियों ने बलिया में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…