बलिया- सड़क पर लगने वाले ठेलों पर छा’पेमारी, ऐ’सी जगह का सामान खरीदने वाले हो जाएँ साव’धान

बलिया के अलग अलग इलाको में दिन दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग काफी सक्रीय हो गया है और मिलावट को रोकने के लिए विभाग के आला अधिकारी खुद फिल्ड में जाकर छापेमारी कर रहे हैं. बड़ी बात यह है कि विभाग की नज़र बड़ी दुकानों के साथ साथ ठेले पर बिकने वाली खाने पीने की चीज़ों और मिठाइयों पर भी हैं.

खबर है कि उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य की मौजूदगी में बैरिया ठेले की दुकानों पर भी छापेमारी की गयी जिस पर मिठाइयां बेचीं जा रही थी. यह बी कुछ इतना अचानक हुआ कि पहले तो वहां मौजूद दुकानदारों को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ हो जब विभाग ने ठेलों पर छापेमारी की हो. लेकिन जब धीरे धीरे आस पास के दुकानदारों को इसका पता चला तो हड’कंप मच गया.

बहरहाल, खाद्य विभाग की टीम छापेमारी करती रही और कई ठेलों पर बिक रहीं मिठाइयों का नमूना लिया गया है और उसे जांच के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है. लेकिन कहा जा रहा है कि जिस तरफ से टीम काम कर रही है. ऐसे में अगर लिए गए सेम्पल में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो मिलावट करने वालों की शामत आ सकती है.

इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दीपक कुमार का कहना है कि हमने सेम्पल भेज दिया है जांच करने के लिए और अगर उसमे किसी भी तरह की गड़बड़ी या मिलावट पाई जाती है तो ऐसा करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बहरहाल, विभाग के इस कार्यवाही को जिले के लोगों द्वारा सराहा जा रहा है . खाने पीने की चीज़ों में मिलावट का बेहद बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago