जिन लोगों ने वोट देकर विधायक बनाया, उस जनता से सुरेंद्र सिंह ने गौ मू’त्र से बिमा’री ठीक करने की अपील की

बलिया– भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने काम से नहीं बल्कि अपने बयान के लिए जाने जाते हैं. यह लाइन बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह पर बिलकुल फिट बैठती है. विवा’दित बयान से ही अब उनकी पहचान होने लगी है और यह सिलसिला बदस्तूर जारी ही है. अभी हाल ही में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को उन्होंने फोन पर ग’न्दी ग’न्दी गा’ली दी ही थी और फिलहाल यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उन्होंने अब एक और बयान दे डाला है.

अपने नए बयान में उन्होंने लोगों से गौ मू’त्र पीने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि अगर बीमारी से बचना है तो आज से ही गौ मू’त्र का सेवन करना शुरू कर दें. उन्होंने कहा कि वह खुद इसका सेवन लम्बे समय से करते चले आ रहे हैं और अपने आँख की चकाचक रोशनी की वजह उन्होंने गौ मू’त्र का सेवन ही बताया है. दरअसल विधायक डाक बंगले पर मीडिया से बात चीत कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने गौ मू’त्र का फायदा गिनाते हुए कहा कि इससे कैंसर जैसी जा’न लेवा बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए इसका सेवन करते रहें. इससे वह सेहतमंद भी रहेगा और दवाओं में उसका पैसा भी खर्च नहीं होगा. इसके अलावा उन्होंने मोदी और योगी सरकार द्वारा गौवंश को लेकर की गयी पहल की भी तारीफ की है.

विधायक सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने तमाम बिमारियोंका नाम गिनवा दिया जो गो’मूत्र का से’वन करने से ठीक हो सकती है. पेट की पथरी से लेकर गैस्ट्रिक का इलाज गोमूत्र में हैं, ऐसा होने दावा किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

23 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

23 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

23 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

23 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

23 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago