ला’गू हुआ एक और नया नि’यम, हेल’मेट पहनने वालों का भी कटे’गा चालान!

मोटर व्हीकल एक्ट में सर’कार द्वारा बदलाव लाने का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है और अब तक कई ऐसे मामले आ चुके है जिसमे पुलिस ने नियम का पालन नहीं करने वालो पर लाखों रूपये का जुर्माना लगा दिया है. हालाँकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि लोग अब नियम और कायदे कानून पर चलने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी तरफ से कोई ऐसी गलती नहीं करना चाहते हैं जिसका असर सीधे तौर पर उनकी जेब पर पड़ सकता है.

बहरहाल,छोटे से छोटे शहर में भी देखा जा रहा है कि लोग बाइक चलने के दौरान हेलमेट पहनने लगे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि हेलमेट पहनने के बावजूद भी आपका चालान कट सकता है. ऐसे में कुछ ज़रूरी बातें आप जान लीजिये ताकि आपको बेवजह परेशान न होना पड़े. दरअसल इस फैसले के बाद देखा गया कि सड़क के किनारे मिलने वाली हेलमेट की भरमार आ गयी और लोग सौ दो सौ रूपये की मामूली हेलमेट पहनकर काम चला रहे थे और खुद को चालान से बचा रहे थे.

लेकिन अब ऐसा करने वाले भी बच नहीं पायेंगे क्योंकि उनका भी चालान कर दिया जायेगा जिसकी हेलमेट ISI सर्टिफाईड नहीं होगा और न ही इसका लोगो उस पर लगा होगा. इस तरह लोकल और काम चलाऊ हेलमेट पहनने वालों का भी एक हज़ार तक का चालान किया जा सकता है. आपको बता दें कि सस्ते हेलमेट के मुकाबले ISI होलमार्क वाले हेलमेट की कीमत थोड़ी महंगी होती है.

ऐसे में लोग पैसे बचाने के लिए ऐसे हेलमेट खरीद लेते हैं जोकि किसी काम के नहीं. वह न तो टेस्ट किये हुए होते हैं और न ही किसी तरह की अनहोनी होने की स्थिति में आपका बचाव कर पाएंगे. इसलिए यह सुरक्षा के लिहाज़ से यह कदम उठाया जा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago