Categories: बलिया

बलिया रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल के लिए तरसते यात्री

बलिया रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बलिया, सुरेमनपुर, रेवती, फेफना और रसड़ा स्टेशन पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बारिश में स्टेशन की व्यवस्थाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

बलिया के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन स्टेशन पर सुविधाएं नदारद हैं। आरओ प्लांट और यात्रियों के लिए कुर्सियों की संख्या भी काफी कम है। प्लेटफार्म संख्या दो-तीन और चार पर एक भी आरओ प्लांट नहीं लगा है। सिर्फ एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा है।

इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या 4 पर कई माह बाद यात्री शेड न बनने के कारण शाहगंज, सियालदह सहित अन्य ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ता है। स्टेशन के दूसरी एंट्रों गेट पर लाइट की सही व्यवस्था नहीं है। यहां रात में अंधेरा पसरा रहता है।

इधर वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि वाराणसी मंडल के छोटे से बड़े सभी स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की तर्ज पर चार का सुंदरीकरण होगा। कोरोना काल में बंद पड़े वाटर एटीएम को चालू किया जा रह है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago