बलिया। बैरिया के सुरेमनपुर पुलिस चौकी प्रभारी लालजी पाल लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। लाइन हाजिर की वजह बनी गंजी-लुंगी में कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्या सुनना। सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होते ही एसपी ने अनुशासनहीनता में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए जांच का आदेश दे दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। इलाके के सुरेमनपुर पुलिस चौकी प्रभारी के रुप में तैनात लालजी पाल का एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियों में चौकी इंचार्ज कुर्सी पर गंजी-लुंगी में बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियों में एक महिला तथा कुछ अन्य लोग चौकी प्रभारी के सामने खड़े होकर समस्या बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो की जानकारी एसपी राजकरन नय्यर को हुई तो उन्होंने सोमवार की देर शाम चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए जांच का आदेश दे दिया। इस सम्बंध में एसओ बैरिया योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी लालजी पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…