बलिया- भाजपा नेता ने किया शक्ति प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला !

बलिया में राजनीति कुछ अलग ही रंग दिखा रही है। सियासत की दौड़ में आगे चलने वाली भाजपा पार्टी में बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं। जहां भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। भाजपा नेता स्थानीय विधायक के ऊपर विकास न कराने का आरोप लगाकर जमकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जिलाबदर की अवधि काटकर बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मन्टन वर्मा लौटे तो कुछ अलग ही नजारा दिखा।

मन्टन वर्मा ने आते ही स्थानिय विधायक के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। हजारों बाइक सवार समर्थकों के साथ मन्टन वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए संकेत दे दिए हैं कि वो पीछे हटने वाले नहीं है। मन्टन वर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि बैरिया में जातियों को आपस मे लड़ाकर अपनी राजनैतिक गोटी सेकने और विकास अवरुद्ध करने वालों की राजनीति अब नही चलने वाली है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर जातियों को आपस में तोड़ने का सीधा-सीधा आरोप लगाकर बगावत का शंखनाद कर दिया है।

मन्टन वर्मा जैसे ही वापस लौटे तो उनके स्वागत में बैरिया इंटर कॉलेज के विशाल मैदान में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल लेकर समर्थक जुटे। इस दौरान वर्मा ने कहा कि अब बैरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सियासत करने के दिन गए। जातियों को आपस में लड़ा कर गंदा खेल खेलने वाला समय बीत गया। नौजवानों को मुकदमे में फंसा कर डराने वाला समय अब खत्म हो चुका है। यह सब अब नहीं चलने वाला है। मन्टन वर्मा ने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की बात चलेगी। इस भावना का तूफान उठ खड़ा हुआ है, अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मटन ने आगामी विधानसभा चुनाव में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोंक दी है। इस अवसर पर कई प्रबुद्ध जनों ने मंटन वर्मा की पीठ थपथपाई और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद बैरिया इंटर कॉलेज के मैदान से विशाल बाइक जुलूस निकला, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ बैरिया स्थित खाकी बाबा के पोखरा पर वापस लौट कर स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विसर्जित हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago