बलिया। प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला कसेसर में भीमपुरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। किड़िहरापुर निवासी विशाल मौर्य का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसका असलहा जब्त कर लिया है। वह भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद कार्रवाई की गई है। वहीं विशाल मौर्य का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव के एक स्थान पर ध्वजारोहण के समय की गई हर्ष फायरिंग का पुराना फोटो और वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फायरिंग की गई है। इसकी आवाज भी सुनाई दे रही है। मामला ट्वीटर पर आने के बाद स्वयं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने संज्ञान लिया। भीमपुरा पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया। इसके बाद देर शाम को ही पुलिस ने लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया।
बता दें किड़िहरापुर निवासी लंकेश सिंह ने यूपी पुलिस, डीआईजी आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक बलिया, आईपीएस एसोसिएशन और सीएम ऑफिस को ट्वीटर पर टैग करते हुए फायरिंग का फोटो और वीडियो अपलोड कर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष भीमपुरा आरएस नागर ने बताया कि असलहा जब्त कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं विशाल मौर्य का कहना कि फोटो और वीडियो में छेड़छाड़ कर पोस्ट की गई। इसकी जांच होगी तो स्पष्ट हो जाएगा। यह सब चुनावी रंजिश को लेकर किया जा रहा है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…