Categories: बैरिया

बलिया- चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, वॉयरल वीडियो बनी वजह

बलिया। बैरिया के सुरेमनपुर पुलिस चौकी प्रभारी लालजी पाल लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। लाइन हाजिर की वजह बनी  गंजी-लुंगी में कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्या सुनना। सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होते ही एसपी ने अनुशासनहीनता में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए जांच का आदेश दे दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। इलाके के सुरेमनपुर पुलिस चौकी प्रभारी के रुप में तैनात लालजी पाल का एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियों में चौकी इंचार्ज कुर्सी पर गंजी-लुंगी में बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियों में एक महिला तथा कुछ अन्य लोग चौकी प्रभारी के सामने खड़े होकर समस्या बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो की जानकारी एसपी राजकरन नय्यर को हुई तो उन्होंने सोमवार की देर शाम चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए जांच का आदेश दे दिया। इस सम्बंध में एसओ बैरिया योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी लालजी पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago