Categories: बलिया

बलिया में 340 प्रधानाध्यापकों के वेतन रोकने के आदेश!

बलिया के विभिन्न विद्यालयों के 340 प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश जारी हुए हैं। BSA ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट डाटा की प्रगति 25 प्रतिशत से भी कम होने पर ये कार्रवाई की है।

बीएसए ने आदेश में साफ कहा है कि संबंधित अध्यापक का वेतन तभी देय होगा, जब उनके द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्य पूर्ण होने का प्रमाणपत्र बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा।

बीएसए ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु यू-डायस के अन्तर्गत डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) पर शुद्ध एवं विसंगति सहित आंकड़े ऑनलाइन भरे जाने हेतु विकास खंड व विद्यालय स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी प्रबंधन के विद्यालयों का डाटा 17 अप्रैल 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। 26 अप्रैल 23 को रिपोर्ट देखने पर यह संज्ञान में आया कि 340 परिषदीय/ सहायता प्राप्त विद्यालयों द्वारा 25 प्रतिशत से भी कम इंट्री की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago