Categories: बलिया

बलियाः तहसीलदार के पेशकार व रजिस्ट्रार कानूनगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी

बलिया: तहसीलदार न्यायालय से गायब मुकदमों की पत्रावलियों का पता नहीं चल पाने के आरोप में बैरिया तहसीलदार के पेशकार व संबंधित रजिस्ट्रार कानूनगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। उपजिलाधिकारी बैरिया ने एसएचओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि बैरिया निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन पुत्र शिवदयाल वर्मा निवासी बैरिया के मुकदमे से संबंधित छह पत्रावलियां तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई हैं।

काफी खोजबीन पर भी पत्रावलियों का अता पता नहीं चला।  पेशकार द्वारा यह कहने पर कि मैंने पत्रावली आरके को दे दी है, जबकि आरके का कहना कि पत्रावली मुझे नहीं मिली है। बता दें कि तहसीलदार न्यायालय से विभिन्न मुकदमों के लगभग एक दर्जन से अधिक पत्रावली गायब हैं। इसके चलते वादकारी परेशान हैं। अधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ नवागत तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने एमजे को तलब कर पूछताछ किया है।

इसको लेकर तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बैरिया उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र का कहना है कि पत्रावली गायब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में एसएचओ बैरिया को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। विवेचना के दौरान सत्यता पता चलेगा कि पत्रावली कहां है और दोषी कौन है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago